फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में बाजारों से हटेगा वाहनों का जमघट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अब बाजारों से वाहनों का जमघट हटेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बाजारों में पार्किंग के साथ फुटपाथ के लिए जगह वर्गीकृत की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इस काम की शुरूआत परेड मैदान से की है। यहां पर अब पैदल रास्ता अलग कर दिया है। इसके अलावा पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की गई है। वाहनों के लिए रास्ता छोड़ा गया है, इस पर काम पूरा हो चुका है। अब इसी तरह अन्य बाजारों में भी व्यवस्था की जाएगी।
पहले सड़क किनारे या बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जाते थे। इस कारण जाम लगता था। मेटाडोर भी बीच-बीच में रुकती रहती थी। दोपहिया वाहन चालक भी मर्जी से वाहन पार्क करते थे। इस कारण लोगों को परेशानी आती थी। दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ रहा था। शालामार चौक, केसी चौक, बीसी रोड, ज्यूल चौक, पनामा चौक, बिक्रम चौक, महेशपुरा चौक भी व्यवस्था सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार सड़क किनारे वाहन सही ढंग से पार्क होने से जाम नहीं लेगा। लोगों को भी पैदल चलने में सुविधा मिलेगी। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त इनफोरसमेंट हितेश कुमार ने बताया कि परेड बाजार में पहल की गई है। अन्य बाजारों और चौकों में भी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए काम तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें