फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचेतगढ़ सीट की बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ ब्लॉक चेयरमैन तरसेम सिंह की अध्यक्षता में सरपंचों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गत दिनों भाजपा से त्यागपत्र देने के साथ सुचेतगढ़ व चकरोई मंडलों के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को खत्म करने पर विरोध जताया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चकरोई में सुचेतगढ़ के सरपंचों ने बैठक कर सुचेतगढ़ विधानसभा को बहाल करने के लिए सड़क पर उतरने का फैसला किया है। उन्होने कहा कि जब तक सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को बहाल नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रखा जाएगा। आनेवाले दिनों में ग्रामीण आरएस पुरा में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सरपंच विजय चौधरी, सरपंच वीणा देवी, सरपंच मनहोर लाल, नायब सरपंच जनक राज, नायब सरपंच राकेश सिंह ने कहा कि अब पार्टी से ऊपर उठकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट देने की मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया। विस्थापितों को दूसरी किस्त भी अब नहीं मिलेगी। सुचतेगढ़ की विधानसभा सीट खत्म कर लोगों के साथ धोखा किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें