मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भटके हुए छह किशोरों की काउंसलिंग कर उनके परिजनों को सौंपा गया। जिले के एसएसपी ताहिर सलीम ने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने की अपील की ताकि वह गलत रास्ते पर न जाएं। इस दौरान मनोरोग विशेषज्ञ इंशा हसन, एसडीपीओ फय्याज गिलानी, डीओ पुलिस पोस्ट हुमहामा विलायत हुसैन भी मौजूद रहे।