फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामेडिकल परीक्षाएं आज से

Sun, 01 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में रविवार से पैरा मेडिकल परीक्षाओं का आगाज होगा। जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन करवाई जा रही इन परीक्षाओं में करीब सोलह हजार विद्यार्थी बैठ रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें एएमटी/एएनएमटी स्कूल, निजी पैरा मेडिकल संस्थानों से विद्यार्थी विभिन्न पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए परीक्षाएं देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर तीन घंटे चलेगी। आगामी आठ मई को दूसरे पेपर का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जम्मू जिले में सबसे अधिक 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इसके अलावा पुंछ, राजोरी, उधमपुर, डोडा और कठुआ में परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। काउंसिल के परीक्षा कंट्रोलर डा. अमरजीत सिंह भाटिया के अनुसार परीक्षाओं के बाद जल्द प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करके नतीजे घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


काउंसिल से जारी डेटशीट में करवाई जाने वाली परीक्षाओं में फीमेल मल्टीपर्पज, एमएमपीएचब्ल्यू, जनरल नर्सिंग, डी. फार्र्मेसी, आपथामिक, आपरेशन थियेटर टेक्निकल, फिजियोथिरेपी असिस्टेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर, एनेस्थीसिया असिस्टेंट, मेडिकल असिस्टेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, एक्सरे एंड ईसीजी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट में विभिन्न पार्ट की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

इन परीक्षाओं में जम्मू संभाग में करीब आठ हजार और इतने ही कश्मीर संभाग में परीक्षार्थी बैठ रहे हैं। परीक्षा को सफलपूर्वक बनाने के लिए सारी तैयारियां की गई हैं। इसके लिए संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी चीफ इंस्पेक्टर के रूप में काम करेंगे।

मेडिकल कालेज से दो फ्लाइंग स्क्वायड टीमें हर सेंटर में जांच के लिए जाएंगी। परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों पर तनाव के साथ उत्साह भी है। परीक्षार्थी राहुल ने कहा कि इन्हीं परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका भविष्य निर्भर करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें