फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, पैंथर्स पार्टी की 6 साल में क्या पाया क्या खोया

Thu, 13 Nov 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव-2014 के लिए हर राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर रणनीतियों के तहत जनता का समर्थन हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू -कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने इस बार हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दुर्गा दास को पाकर उपलब्धि मान रही है।

वहीं, के पहले से उम्मीदवार राम धन की जगह अब हीरानगर विधानसभा सीट से पैंथर्स पार्टी प्रत्याशी के  रूप में दुर्गादास को पार्टी हाईकमान मैदान में उतारने का एलान पहले से ही कर दिया है।

वहीं, रामनगर के विधायक हर्षदेव सिंह तथा उधमपुर के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया अपने अपने विधानसभा क्षेत्र चुनाव मैदान में उतरकर जन समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि मौजूदा विधानसभा चुनाव में संघर्ष बढ़ गया है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से नए नए युवा चेहरे उतारे गए हैं वहीं, आरक्षित चिनैनी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक फकीर नाथ व उनके साथ अन्य समर्थक पैंथर्स को अलविदा कह चुके हैं जिनकी जगह जिला उधमपुर बसपा प्रधान रह चुके धनीराम अत्री के पैंथर्स पार्टी में शामिल होने पर पैंथर्स पार्टी द्वारा धनीराम अत्री को चिनैनी रिजर्व सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा चुका है।
विज्ञापन


वहीं, इस सीट पर कांग्रेस के विधायक केसी भगत व भाजपा के उम्मीदवार दीनानाथ भगत मैदान में उतर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अबतक पैंथर्स द्वारा करीब साठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित हुए हैं जबकि आगे की तैयारी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें