प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले जाते हुए
- फोटो : निखिल मेहता
क्या है मामला
भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी में विवाद के चलते सभी समूहों से लोकसभा चुनाव में पैंथर्स पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल के उपयोग करने पर रोक लगा दी। भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि पैंथर्स पार्टी के विभिन्न समूहों में विवाद है। इससे समूह सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ सकता है। अगर कोई समूह चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे पहले आयोग से संपर्क करना होगा।
पैंथर्स पार्टी के संरक्षक प्रो. भीम सिंह के निधन के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर विवाद रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम के साथ खुद को पैंथर्स पार्टी का अध्यक्ष कह रहे हर्षदेव सिंह को श्रीनगर में मिलने से रोक दिया गया था।
दूसरे दिन जम्मू में भी मुख्य निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हर्षदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जम्मू में खुद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने स्पष्ट करते हुए बताया था कि पैंथर्स पार्टी में विवाद के कारण हर्षदेव को आयोग टीम से मिलने नहीं दिया गया था।