फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगती टाउन में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग की दहशत का असर जम्मू में रहने वाले कश्मीरी पंडितों में भी देखा जा रहा है। सोमवार को नगरोटा के जगती टाउन में दो संदिग्धों के देखे जाने की सूचना ने पुलिस के होश फाख्ता कर दिए। हालांकि जब पड़ताल हुई तो पता चला कि एक सुरक्षाकर्मी ने दो लोगों को देखा था। जिन्होंने अपने कंधे पर कुछ उठाया हुआ था। इस खबर के फैलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पूछताछ शुरू हुई और लोगों से बात की। इसके पहले यह जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
विज्ञापन

डीएसपी परोपकार सिंह का कहना है कि किसी ने झूठी अफवाह फैला दी कि संदिग्ध देखे गए हैं। एक संतरी ने कहीं पर दो लोग देखे थे। जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जगती टाउन में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को चाहिए कि ऐसी किसी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही ऐसी जानकारियों को सोशल मीडिया पर इतना वायरल करें। लोगों को चाहिए कि पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें जगती टाउन में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद कश्मीरी पंडितों की कालोनियों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें