फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तीन दिवसीय पंच प्रण उत्सव पांच अप्रैल से, प्रधानमंत्री के संकल्पों को किया जाएगा उजागर

Tue, 04 Apr 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू विश्वविद्यालय में पांच से सात अप्रैल तक पंच प्रण उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय उत्सव इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार आर्ट्स और क्लस्टर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में पांच से सात अप्रैल तक पंच प्रण उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय उत्सव इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फार आर्ट्स और क्लस्टर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें उप राज्यपाल मनोज सिन्ळा बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान उनके पांच संकल्पों को उजागर किया जाएगा। इनमें देश को विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, गुलामी के सभी निशान मिटाना, देश भी विरासत पर गौरव करना, एकता की ताकत और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्य शामिल हैं।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम विशेषज्ञों के व्याख्यान व वृतचित्रों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक विरासत की प्रदर्शनी शामिल है। उत्सव में उद्घाटन भाषण राष्ट्रपति के मीडिया सचिव अजय सिंह देंगे। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता हुई।

इस दौरान उप कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंच प्रण की कल्पना करते हुए लोगों से विशेष का युवाओं से इस आत्मसात करने का आग्रह किया था। जम्मू विश्वविद्यालय इसी दिशा में काम कर रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय परिसर में बाइक रैली का आयोजन किया, जिसे उप कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें