फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर: आतंकियों को बोनियार में नहीं दफनाने दिया

Wed, 24 Feb 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार में लश्कर के तीन आतंकियों को नहीं दफनाने दिया गया। लोगों ने पुलिस की इस प्रक्रिया का विरोध किया, जिसके बाद उन्हें उड़ी में दफनाया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांपोर में मुठभेड़ में मारे गए तीन लश्कर के आतंकियों को बोनियार में नहीं दफनाने दिया।

आतंकियों के शवों की कानूनी औपचरिताओं को पूरा करने के बाद इन आतंकियों के शवों को सोमवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार मे दफनाने के लिए ले जाया गया।

जैसे ही वह वहां पहुंचे और लोगों को इस बात की भनक लगी तो स्थानीय लोग बाहर निकले और आतंकियों को वहां दफनाने का विरोध किया। इसके बाद पुलिस को मजबूरन उड़ी इलाके के शीरी गांव में आतंकियों को दफनाया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकियों को इलाके के पुलिस स्टेशन के पास मौजूद एक सरकारी जमीन में दफनाया गया। आतंकियों के जनाजे में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें