फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: युवक की मौत पर राजनीति तेज

Wed, 24 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले के सरोर अड्डे पर पुलिस और गुज्जरों के बीच मंगलवार को टकराव के बाद राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पीडीपी और पैंथर्स पार्टी ने जहां इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है वहीं निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीडीपी नेता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर और जुल्फिकार अली ने पत्रकारों से बात करते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।

उनका कहना था कि एक नागरिक की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भी अतिक्रमण हटाया जाता रहा है, लेकिन किसी की जान नहीं गई। अब जबकि कोई चुनी हुई सरकार नहीं है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि जनता में न्याय का स्पष्ट संदेश जाए।
विज्ञापन


यदि यह संदेश गया कि एक वर्ग विशेष को टारगेट किया जा रहा है तो इसका रियासत में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की पक्षधर है, लेकिन किसी की जान लेकर नहीं।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को सांप्रदायिक राजनीति का रंग देने की कोशिश नहीं कर रहे और न ही ध्रुवीकरण का प्रयास कर रहे हैं। नईम ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो इस कार्रवाई को अंजाम दें लेकिन इसमें पसंद नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सरकार गठन के संबंध में पूछे गए सवाल को टालते हुए कहा कि इस समय केवल सरोर मुद्दे पर बात होगी। इंजीनियर रशीद पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की किसी कार्रवाई की निंदा होनी चाहिए।

उधर, पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने घटना की निंदा करते हुए हाईकोर्ट के जज से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

सीपीआई एम के विधायक मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने भी घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें