फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर हमले के विरोध में JK विधानसभा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

Tue, 28 Jun 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ की इसी बस को आतंक‌ियों ने बनाया बनाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलवामा के पांपोर में सीआरपीएफ की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लाए।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने आरोप लगाए कि, पाकिस्तान घाटी में आतंकवाद को चला रहा हैं और बार बार पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकी सेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। 

भाजपा के तेजतर्रार छवि के विधायक रविंद्र रैना ने कहा कि, केंद्र सरकार पाकिस्तान और कश्मीर घाटी में स्थित आतंकी कैंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे ताकि कश्मीर में शांति बहाली हो। रैना ने कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर असेंबली में पहली बार पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे हैं। हमने मांग की है कि भारतीय वायु सेना को कहा जाए कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जाए।

 नेकां ने विधानसभा से किया वॉकआउट
विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायकों ने सोमवार को घाटी के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विधानसभा से वॉक आउट कर किया। घाटी के लिए एक आईर्आईटी और एक आईआईएम को मंजूरी नहीं देने के कारण नेकां विधायक राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें