कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग का मैच आर्यन्स बनाम किंग्स 11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, आर्यन्स
-कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग में मंगलवार को एमए स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 11 दिनों से चल रही कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग में मंगलवार को एमए स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। इनमें क्रिकेट क्लब और किंग्स-11 की टीम ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में पाक्शा क्रिकेट क्लब ने बिना गेंद खेले वॉकओवर से जीत हासिल कर भोलेनाथ क्रिकेट क्लब को हराया।
दूसरे मुकाबले में आर्यंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 104 रन बनाए। आर्यंस के बल्लेबाज सानिध्य कौल ने 17 रन और समय शाह ने 19 रन की पारी खेलकर किंग्स-11 क्रिकेट क्लब को 105 रन का लक्ष्य दिया। किंग्स-11 क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हिमानशिव रवि ने दो विकेट और देवेश रैना ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स 11 क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में छह विकेट पर 107 रन बना कर जीत हासिल की। किंग्स 11 क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज शिवा करिहालू ने सबसे ज्यादा 41 रन और अनमोल हरकर ने 25 रन बनाए। आर्यंस के गेंदबाज समय शाह ने तीन विकेट और वनीत धर के दो विकेट भी टीम को जीत नही दिला पाए।