फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में खुलेआम घूम रहा 12 लाख का इनामी आतंकी नवीद जट, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 14 Aug 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वायरल वीडियो में सड़क पर खुलीं घुमते नजर आ रहे तीन आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोस्ट वांटेड आतंकी और लश्कर कमांडर नवीद जट का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह खुलेआम सड़क पर घूमता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कहां का है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


छह फरवरी 2018 को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से अपने साथी आतंकियों की मदद से पुलिस के चंगुल से फरार होने वाला नवीद सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिर दर्द बन गया है। कभी वह आतंकियों के जनाजों में शामिल होकर गन सैल्यूट देता है तो कभी मुठभेड़ स्थल से चकमा देकर फरार हो जाता है। अब उसका नया वीडियो सामने आया है। एक मिनट दो सेकेंड के वीडियो में वह अन्य आतंकी के साथ दो बार सड़क के इधर उधर चक्कर मारता है और बीच में खड़े होकर पोज देता दिख रहा है। दूसरा आतंकी वीडियो बनाने वाले को अपनी पिस्तौल भी दिखा रहा है। 

चार अगस्त को वह शोपियां के मलिकगुंड में उमर और वकार को श्रद्धांजलि देने के लिए साथियों के साथ जनाजे में शामिल हुआ था। उसने मंच पर चढ़कर गन सैल्यूट दिया थ। इस बीच उसने आजादी और हाफिज सईद के समर्थन में नारेबाजी भी की थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए कौन है नवीद जट

NAVEED JUTT - फोटो : बासिद जरगर
जानिए कौन है नवीद जट
नवीद जट पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला है। नवंबर 2012 में उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के फर्किंयां इलाके से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था। अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा जिलों में सक्रिय रहा है। 19 सितंबर 2014 को अनंतनाग के सेमपोरा बिजबिहाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया और श्रीनगर की सेंट्रल जेल में रखा गया। 6 फरवरी 2018 को वह अपने कुछ साथियों की मदद से श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से भागने में कामयाब हुआ, जब उसे इलाज के लिए वहां लाया गया था। नवीद राइजिंग कश्मीर के संपादक की हत्या सहित कई मामलों में शामिल रहा है। वह वर्ष 2014 में चुनाव के दौरान किए गए हमलों और अन्य कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के पीछे मास्टर माइंड रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें