सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा शनिवार को भारतीय सीमा जबरन पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए पर फायरिंग की गई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सांबा सेक्टर में चक फकीरा नाम की जगह पर एक व्यक्ति ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
लेकिन जब सुरक्षा बल के जवानों को देखकर घुसपैठिए ने भागने की कोशिश की तो जवानों ने उसके गोली मार दी। गोली लगने से वो घायल हो गया। पाकिस्तानी घुसपैठिए को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।