फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पाक पर जमकर छोड़े शब्द बाण, कही ये बड़ी बात

Sat, 26 Jan 2019 06:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक - फोटो : SELF
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पर जमकर वार किया। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर आम लोगों को निशाना बना रहा है। वहीं घाटी में भी घुसपैठ कर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है।  

विज्ञापन


हमारे सुरक्षा बलों ने बीते साल चलाए ऑपरेशन में भारी संख्या में आतंकियों को मार गिराया था। हम उन सेना के जवानों और पुलिस के जवानों को सलाम करते हैं जिन्होंने अपनी वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। 

राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए सभी ऑपरेशन स्थानीय लोगों की मदद के चलते ही सफल हो सके हैं। हम कश्मीर घाटी में शांति और अमन लाना चाहते हैं। हमारा पड़ोसी मुल्क आतंकियों की मदद कर रहा है और भारत में अशांति फैला रहा है। लगातार सीमा पर हो रही घुसपैठ और सीज फायर के उलंघ्घन से सीमा के आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मगर सरकार हर वो प्रयास कर रही है जिनसे उन्हें मदद दी जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें