फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में तिरंगे का अपमान, पाक और आईएस के झंडे लहराए

Sun, 19 Jun 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
उग्र युवाओं ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएस के झंडे लहराए। - फोटो : PTI
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान उग्र युवाओं ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएस के झंडे लहराए। साथ ही तिरंगे का अपमान किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई भिड़ंत में करीब दर्जन भर घायल हुए। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को स्किम्स में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना नौहट्टा इलाके की है। जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होते ही नकाबपोश युवक मस्जिद के बाहर जमा हो गए। उन्होंने सैनिक कालोनी, कश्मीरी पंडित कालोनी, नई औद्योगिक नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। 

इसका आह्वान हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने किया था, जिसका लगभग सभी अलगाववादी संगठनों ने समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों के मार्च को पुलिस ने विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की गई। 
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अनंतनाग में भी अलगाववादियों की काल पर प्रदर्शन हुए। यहां भी जमकर पत्थरबाजी की गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें