फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहीं पाक की नापाक हरकतें, इन सेक्टरों में बरसाए गोले, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

Thu, 16 Apr 2020 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटी हुई है। सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रही है।

विज्ञापन


आज यानी कि गुरुवार को सीमा पार से पुंछ और राजोरी जिले में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। इसमें कस्बा-कीरनी, नौशेरा सेक्टर शामिल हैं। यहां सीमा पार से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। वहीं पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने मंगलवार रात संघर्षविराम का उल्लंघन कर हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने पप्पू चेक पोस्ट से बीएसएफ की चंदवां पोस्ट और इसके आसपास के इलाकों में गोलाबारी की। गोलाबारी बुधवार तड़के साढ़े चार बजे तक जारी रही। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें