पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मंडी सेक्टर में रविवार तड़के गोलाबारी की। हालांकि, इस दौरान भारतीय क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार सुबह 5.20 से 6.03 बजे तक पाकिस्तान ने लाइन आफ कंट्रोल पर गोलाबारी की। पाक की ओर से आटोमैटिक व हैवी मशीनगन से गोलाबारी की गई।
आशंका जताई जा रही है कि एलओसी पार से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की मंशा से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई।