फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Thu, 30 Jul 2015 12:02 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एलओसी के मच्छेल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। बुधवार सुबह 11:40 और दोपहर 12:30 बजे पाकिस्तान की ओर से दो बार गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद कर दी गई। सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बीते करीब एक महीने में पाकिस्तान की ओर से आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) और एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की मंशा से दर्जन भर से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। हालांकि, सेना और बीएसएफ की ओर से हर बार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें