पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की।
अधिकारियों ने कहा कि हीरानगर सेक्टर के बॉर्डर आउटपोस्ट बोबिया क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। रात करीब दस बजे से तड़के 4:30 बजे तक सीमा पार से गोलीबारी जारी रही। जिसका जवानों ने माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन के चलते सीमावर्ती निवासियों को बंकरों में रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा।