फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Wed, 21 Aug 2019 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। आए दिन सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर दे रहा है। बुधवार को करीब चार बजे राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की यह नापाक हरकत अभी भी जारी है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः माहौल खराब करने वाले नेताओं को हिरासत में रखना सरकार का सही निर्णयः कांग्रेस

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया था। पाक सेना ने भारी गोलाबारी की, नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे थे। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान रवि रंजन कुमार सिंह (36) ने शहादत प्राप्त की। वह बिहार के रहने वाले थे। साथ ही चार अन्य जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आरक्षण पर संघ प्रमुख के बयान से जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान, नेशनल कांफ्रेंस के निशाने पर भागवत

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब डिवीजन में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं पाक सेना ने सीमा पर बसे गांवों पर गोले दागे थे। इस कारण से सीमा से सटे गांवों में लोग दहशत में आ गए थे। इसी दौरान मनकोट तहसील के एक गांव निवासी 10 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की तरफ से भारी गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई।

यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः यह वो हाथ हैं जो मिट्टी को छू लें तो भगवान बना दें, इनकी कारीगरी के कायल हुए लोग

जम्मू-कश्मीर की अन्य महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइक बटन को क्लिक करें--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें