फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः माहौल खराब करने वाले नेताओं को हिरासत में रखना सरकार का सही निर्णयः कांग्रेस

Wed, 21 Aug 2019 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने भापजा पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर केंद्र सरकार ने आवाज दबाने का प्रयास किया है। आजाद देश में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। ऐसे में किसी को नजरबंद कैसे किया जा सकता है। जम्मू में हालात ठीक होने के बावजूद मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखना भी निंदनीय है। यह बातें कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा ने मंगलवार को कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया है, तब से किसी को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। जो भी अपनी बात रखने का प्रयास कर रहा है तो उसको हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। उधमपुर की कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। इसके साथ मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद किए जाने की भी निंदा करती है।

कश्मीर में सेना पर पत्थर बरसाने व माहौल खराब करने वाले नेताओं को हिरासत में रखना सरकार का सही निर्णय है, लेकिन अब जम्मू में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, उसको देशद्रोही समझा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी केंद्र सरकार से अपील है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब जम्मू कश्मीर में संपत्ति खरीदने का अधिकारी उसी को दिया जाए, जोकि करीब 15 वर्ष से राज्य में रह रहा हो। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाए। अनुच्छेद 370 हटने के बाद डोगरा समुदाय की पहचान व सम्मान नहीं मिटना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें