फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी, कुपवाड़ा में 2 जवान शहीद

Wed, 12 Jul 2017 09:46 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पाकिस्तान एलओसी पर कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर घात लगाकर पाक की ओर से किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवान स्नाइपर शॉट से शहीद हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में सीजफायर तोड़ते हुए सेना की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सैन्य सूत्रों के अनुसार कुपवाड़ा में शहीद जवानों की शिनाख्त लांसनायक रंजीत सिंह तथा सतीश भगत के रूप में हुई है।

जिले के चौकीबल इलाके के फुर्किया में स्नाइपर शॉट से दोनों जवान शहीद हुए। हालांकि सेना का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से सेना की पेट्रोल पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया है। इसके बाद पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने की गोलाबारी

प्रतीकात्मक चित्र
पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में बुधवार दोपहर करीब 1.20 बजे नियंत्रण रेखा पर तैनात पाक सेना की 651 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने बालाकोट, फारवर्ड, गोगा, चील, टेकरी, सुलेमान और ददेरियां चौकियों से गोलाबारी शुरू की।

उन्होंने भारतीय सेना की 7/11 गोरखा रेजीमेंट और 21 पंजाब रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों पंजनी, पंजनी फारवर्ड, 490, डब्बह, सोहाला, 638 को निशाना बनाया। पाक ने इन चौकियों पर अचानक यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलीबारी की और कुछ देर बाद रॉकेट दागने शुरू कर दिए।

इस पर भारतीय सेना ने भी पाक की चौकियों को निशाना बनाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। दोपहर 1.20 बजे शुरू हुई गोलाबारी करीब चार बजे तक चलती रही। इसके बाद भी दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी। मंगलवार देर रात को भी पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर में घंटों गोलाबारी की घटना को अंजाम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें