फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग हमले के बाद J&K में हाईअलर्ट, गृह राज्यमंत्री ने जांचे सुरक्षा इंतजाम

Wed, 12 Jul 2017 08:47 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर और जितेंद्र सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में उच्चतम अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर केंद्र से पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर आतंकी हमले के बाद घाटी में हालात जानने पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, राज्यपाल एनएन वोहरा, खुफिया एजेंसियों, सेना और सुरक्षा बल के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा समीक्षा की। तमाम हालात जानने के बाद रिपोर्ट केंद्र को सौंपी गई, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में उच्चतम अलर्ट जारी किया गया।

इसकी जानकारी पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों को दी। डा. जितेंद्र ने कहा कि पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब देने में सेना पूरी तरह सक्षम है। घाटी में आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। आतंकियों के पूरी तरह सफाये के करीब पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

'पाकिस्तान की हरकतों का देंगे करारा जवाब'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग भी चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। घाटी के लोगों ने जिस तरह घटना की खुलकर निंदा की, वह सराहनीय है। पूरा देश आतंकी हमले के खिलाफ एकजुट है। पाक की नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया जाएगा। यह स्पष्ट करता है कि घाटी में ऐसे कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।

आज कश्मीरी लोगों ने यह साबित किया है कि आतंकवाद और रक्तपात के लिए यहां कोई जगह नहीं है। डा. सिंह ने कहा कि कुछ लोग हैं जो कश्मीर में हालात को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें औकात दिखाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

'हर हाल में जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा'

जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा हर हाल में जारी रहेगी और पहले से कहीं ज्यादा पुख्ता सुरक्षा श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को हमले के बावजूद यात्रियों ने जोर देकर कहा कि यात्रा को एक दिन तक भी निलंबित नहीं किया जाना चाहिए और इसे जारी रखना चाहिए।

हमले की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हमले के किसी निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। हमें सुरक्षा एजेंसियों से मिलने वाले इनपुट की प्रतीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने हमलों को अंजाम दिया है, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। 

उन्होंने चीन को लेकर कहा कि यह 1962 नहीं, बल्कि 2017 है और अब हम पहले की तुलना में बेहतर तरीके से जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने पाक को याद दिलाया कि अगर कोई मसला है तो वह सिर्फ पीओके का है, जिसे हम जल्द दोबारा हासिल करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें