फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गलती से सीमा पार कर पीओके पहुंचे युवक को पाकिस्तान ने लौटाया

Wed, 21 Apr 2021 12:03 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा युवक को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में टीटवाल क्रासिंग पॉइंट पर स्थित पुल के रास्ते वापस भेजा गया
विज्ञापन
LOC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके का 18 वर्षीय मोहम्मद सैयद पिछले साल सितंबर महीने में एलओसी के उस पार पीओके में गलती से दाखिल हो गया था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और सेना की कोशिशों के चलते मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा युवक को कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में टीटवाल क्रासिंग पॉइंट पर स्थित पुल के रास्ते वापस भेजा गया। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे भारतीय सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों को युवक को सौंपा गया। इस दौरान उसे मिठाइयां भी दी गई थीं। अधिकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि एलओसी पर सख्ती के कारण ऐसी घटनाओं में काफी कमी देखने को मिली है।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। बता दें कि गलती से सीमा पार कर आए ऐसे ही एक युवक को भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी सेना के हवाले किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आतंकियों और तस्करों की खैर नहीं: लखनपुर-श्रीनगर हाईवे पर तीन जगह लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर    

ये भी पढ़ें- कोरोना ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड: जम्मू-कश्मीर में पहली बार मिले इतने संक्रमित, रिकवरी दर गिरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें