फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए कई साजिश रच रहा पाकिस्तान

Sun, 21 Jun 2020 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

गलवां घाटी में चीन के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का चौतरफा साजिश कर रहा है। इसके लिए वह कई मोर्चों पर काम कर रहा है। इसके तहत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को धकेलने की कोशिशें कर रहा है तो नियंत्रण रेखा पर जंगलों में आग लगाकर बारूदी सुरंगों में विस्फोट भी करा रहा है ताकि आतंकियों को घुसपैठ करने में दिक्कतें न आएं। अब ड्रोन से भी हथियार आपूर्ति का दुस्साहस सामने आया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने और शांति में खलल डालने के लिए कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है। इसमें पाकिस्तान की आईएसआई और पाकिस्तानी सेना दोनों का हाथ है।

जम्मू से लेकर कश्मीर तक पूरी नियंत्रण रेखा पर लांचिंग पैड सक्रिय हैं। भारी तादाद में आतंकियों को इन लांचिंग पैड पर रखा गया है, ताकि मौका मिलते ही उन्हें भारतीय सीमा में धकेला जा सके। राजोरी, पुंछ के साथ ही कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला व बांदीपोरा में एलओसी पर इसके लिए लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। राजोरी में इस महीने के शुरुआत में घुसपैठ करने वाले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में ही शुक्रवार को जंगलों में पाकिस्तान की ओर से लगी आग में कई बारूदी सुरंगें फट गईं। यह आग सुबह लगी थी, जिस पर सेना ने शाम तक काबू पा लिया लेकिन तब तक कई बारूदी सुरंगें फट गईं। इस बीच बैट हमले की भी नाकाम कोशिशें भी की गई। पाकिस्तान रोजाना सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत की जवाबी कार्रवाई से उसके मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का छद्म युद्ध भी चुनौती
खुफिया सूत्रों ने बताया कि इन सबके अलावा पाकिस्तान की ओर से युवाओं को बरगलाने के लिए सोशल मीडिया पर छद्म युद्ध भी छेड़ा गया है। दुष्प्रचार के जरिये ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि, सेना और पुलिस का कहना है कि आतंकी संगठनों में शामिल होने की घटनाओं में कमी आई है। अब युवा न तो पत्थरबाजी करना चाहते हैं और न ही आतंक का दामन थामना। वह केवल अपने करियर पर फोकस रहना चाहते हैं।

पाकिस्तान के मंसूबे नहीं होंगे सफल: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। सीजफायर का उल्लंघन, घुसपैठ, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार आदि के जरिये वह इसे अंजाम देने में लगा है। हालांकि, उसकी हर कोशिशों को नाकाम बनाया जा रहा है। उसके मंसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगे। इसमें अवाम का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें