फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने चीन की मदद से LOC पर बनाए बंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा और एलओसी पार से घुसपैठ कराने में लगातार नाकाम साबित हो रहे पाकिस्तान ने अब चीन के मदद से एलओसी पर पक्के बंकर बनाने का काम शुरू किया है। पुंछ जिले की एलओसी से सटे मंगला (पीओके) में पाकिस्तान ने चीन की मदद से दस ऐसे बंकर बना लिए हैं ,जबकि कई अन्य का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कंक्रीट के इन बंकरों के निर्माण में लोहे की मोटी शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है जोकि  भारी गोलाबारी में भी नष्ट न हो। सैन्य सूत्रों के मुताबिक न केवल इन बंकरों के निर्माण में चीन के सैनिक मदद कर रहे हैं बल्कि चीन की तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।

मंगला (पीओके) में पाकिस्तानी सेना की 19 डिवीजन की 7,2,3 और 6 ब्रिगेड है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इन ब्रिगेड में शामिल 29 बलेाच और 650 मुजाहिद रेजिमेंट के जवानों और चीन के सैनिकों ने मिलकर 10 बंकरों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंकरों का इस्तेमाल भारतीय चौकियों पर गोलाबारी करने के लिए

पाकिस्तानी सेना की ओर से बनाए जा रहे इन बंकरों का इस्तेमाल भारतीय चौकियों पर गोलाबारी करने के लिए किया जाएगा। ऐसे में भारत की ओर से की जाने वाली जवाबी कार्रवाई किए जाने पर पाकिस्तानी सेना को नुकसान नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से भारत में घुसपैठ कराने को सेना और बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी की जाती है। पर भारतीय जवानों के मुंहतोड़ जवाब के चलते पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है और घुसपैठ करवाने की अधिकतर कोशिशें नाकाम हुई हैं।

माना जा रहा है कि इसी के चलते पाकिस्तान की ओर से एलओसी पार चीन की मदद से लोहे की शीट युक्त कंक्रीट बंकर बनाए गए हैं ताकि भारतीय जवानों की जवाबी फायरिंग से पाकिस्तान को नुकसान न हो। खुफिया एजेंसियों की मानें तो सीमा पार भी इसी तरह के बंकर बनाए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें