फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर दागे मोर्टार, पूंछ में 3 स्थानीय नागरिक घायल

Mon, 03 Oct 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
बारामूला के हमले की नाकामी से बौखलाया पाकिस्तान अब सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तानी सेना की ओर से आज दिन में दो बार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर मोर्टार भी दागे हैं । 
विज्ञापन

  J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Saujian and Mandi sectors of Poonch(J&K), Indian troops retaliate — ANI (@ANI_news) October 3, 2016
पाक की ओर से सुबह 10 बजे सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पूंछ के शाहपुर सेक्टर में फायरिंग की गई थी जिसके बाद सेना के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया । वहीं दिन मेें दूसरी बार करीब 1 बजे मंडी और साब्जियां सेक्टर में फायरिंग की गई थी । पाकिस्तान के ओर से इस फायरिंग में पूंछ के तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं । इन घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।  

3 civilians injured after Pakistan army violated ceasefire at Shahpur sector along LoC in Poonch J&K; visuals from hospital pic.twitter.com/zyB8fv4cgq— ANI (@ANI_news) October 3, 2016
विज्ञापन



भारत की सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से पाकिस्तान की ओर से ये आठवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है । इस दौरान भारतीय सेना की ओर से सीमा पार से हुए फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है । 
विज्ञापन

रविवार को अखनूर मेें भी हुई थी फायरिंग

अखनूर मेें भी हुई थी फायरिंग - फोटो : PTI
रविवार को बारामूला में हुए आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों को एलर्ट पर रखा गया है । सेना के कैंप पर हमले के बाद फरार आतंकियों की तलाश में सर्च आपरेशन जारी है । 

वहीं पाकिस्तान की ओर से रविवार को भी अखनूर सेक्टर की छंब सीमा पर भी पाक सेना ने फिर सीज फायर का उल्लंघन किया था। सीमा पार से फायर निकलते ही भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया।

जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब पलांवाला क्षेत्र में सीमा पार से अचानक फायर निकले थे । जिसके बाद फायर की आवाज सुनकर भारतीय सेना मुस्तैद हुई। करीब आधा रुकने के बाद सीमा पार दोबारा फायर हुए और सीज फायर का उल्लंघन किया गया।

बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन फायर सीमा पार से हुए थे जिसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और फायर किए। करीब पांच मिनट तक फायर चले। भारतीय जवानों की त्वरित कार्रवाई के बाद सीमा पार से फायर बंद हो गए। फायरिंग में किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें