अलगाववादियों के बंद के फरमान को दरकिनार करते हुए रविवार को शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास रविवार को संडे मार्केट खुली।
लगभग तीन महीने के अंतराल पर लगी इस मार्केट में खरीदारों की भीड़ जुटी। इस बीच, रविवार को भी सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की कई स्थानों पर घटनाएं हुईं।
उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। झड़पों में 35 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 70 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर के टीआरसी चौक, बटमालू सहित कई इलाकों में फल, जूस, चाय तथा स्नैक्स की दुकानें भी खुलीं। लाल चौक पर निजी तथा सार्वजनिक वाहनों की संख्या अधिक दिखी। हालांकि, बाजारों तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।