फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने आरएस पुरा में दागी गोलियां

Sun, 15 Mar 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उकसावे की रणनीति के तहत सीमा पार से भारतीय पोस्टों को निशाना बनाए जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को इंटरनेशनल बार्डर में पाकिस्तान की ओर से पांच राउंड फायर किए गए।
विज्ञापन


पाक रेंजरों ने आरएस पुरा के जुगनूचक बेल्ट एलएमजी से पांच राउंड फायर की। सूत्रों का कहना है कि पाक रेंजरों की हरकत शुरू होते ही सीमा पर तैनात जवान सतर्क हो गए और मोर्चा संभाल लिया। हालांकि पांच राउंड के बाद उस पार से कोई फायर नहीं किया गया।

इस कारण भारतीय जवानों ने जवाब देने उचित नहीं समझा। सूत्रों का कहना है कि उकसावे की रणनीति के तहत उस पार से फायर किए जा रहे हैं, ताकि सीमा पर तनाव का माहौल बना रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं मिली। हालांकि सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर्स इसी तरह गोलाबारी जारी रखते हैं, तो उनकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। इस समय कई इलाकों में किसान खेतों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें