फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा ट्रैफिक शुरु

Sun, 15 Mar 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सेना और प्रसाशन के प्रयासों के बाद शनिवार को एक तरफा छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


सीनियर पुलिस अधिकारी के मुतबिक फिलहाल ट्रैफिक को जम्मू से श्रीनगर की ओर के लिए खोला गया है। हाईवे पर किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से आने की इजाजत नहीं दी गई है। आपतो बताते चलें कि बुधवार को  रामबन से बनिहाल तक पड़ी पस्सियों व बर्फ को दोपहर तक हटाकर फंसे वाहनों को श्रीनगर की तरफ रवाना कर दिया गया था।

बारिश के कारण जम्मू संभाग का आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई जगह सड़कें नहरों में बदल गई हैं। अधिकांश इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। तापमान में गिरावट होने से ठंड की भी वापसी हुई है।
विज्ञापन


श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार, रियासत के वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी तक बना हुआ है। जिसके चले बारिश और हिमपात रुक-रुक कर हो रहा है।
विज्ञापन


श्रीनगर समेत घाटी के सभी निचले इलाकों में बारिश और गुलमर्ग, पीरपंचाल समेत सभी उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमपात की खबर आ रही है। वबीं जम्मू संभाग के कुछ पर्वतीय इलाकों कठुआ, पत्नीटॉप में बर्फबारी की खबरें आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें