फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर मोर्टार नहीं दागने पर सहमत हुए बीएसएफ-पाक रेंजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर शांति लाने के प्रयासों के तहत भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगते इलाकों में मोर्टार के गोले दागने पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मोर्टार के गोले की चपेट में आकर कई नागरिकों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही दोनों पक्षों ने सीजफायर उल्लंघन और सीमा पार घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों का संयुक्त रूप से हल निकालने पर सहमति जताई है।

साथ ही इन मुद्दों की जानकारी ईमेल और टेलीफोन से आदान प्रदान करने पर भी राजी हुए। उल्लेखनीय है कि अगर डीजी स्तर की वार्ता में लिए गए फैसले पर अमल होता है तो आईबी से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह अच्छी खबर साबित होगी। पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी के दौरान सीमांत ग्रामीणों को घर छोड़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 बिंदुओं पर चर्चा पर भी हस्ताक्षर किए

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के डीजी के बीच चल रही तीन दिवसीय वार्ता शनिवार को समाप्त हो गई। दोनों पक्षों ने भविष्य में 20 बिंदुओं पर चर्चा पर भी हस्ताक्षर किए।

बीएसएफ के डीजी डीके पाठक और पाक रेंजर्स के डीजी मेजर जनरल उमर फारूक बुरकी ने वार्ता के आधिकारिक रिकॉर्ड पर साइन किए।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने शांति के वक्त आईबी से लगते इलाकों में मोर्टार नहीं दागने पर सहमति जताई। साथ ही भारी हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दोनों पक्ष राजी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें