फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के दौरे से पहले पाक की रिहायशी इलाकों में गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सीजफायर तोड़ने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी देने के अगले ही दिन बुधवार को पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन


इस बार पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर के सब सेक्टर परगवाल में दुस्साहस दिखाया। इस दौरान भारत की पांच अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

घायलों में एक बीएसएफ जवान भी शामिल है। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजरों ने सुबह करीब दस बजे सीजफायर तोड़ा। इसके बाद रुक-रुक कर शाम तक गोलाबारी करते रहे। इसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। (फोटो- ANI)
विज्ञापन

विज्ञापन

घर के आंगन में ग‌िरे मोर्टार

बुधवार सुबह रेंजरों ने पहले बीएसएफ की अग्रिम चौकी सिदड़वां को निशाना बनाकर गोलाबारी की, जिसमें 89 बटालियन का जवान अंजनी कुमार निवासी जिला बलिया गांव जैदवपुर (यूपी)  घायल हो गया।

इसके बाद रेंजरों ने गांव भलवाल बर्थ में तीन गोले दागे, जिसमें से एक अरुण कुमार के घर के आंगन में गिरा। इसकी चपेट में आने से अरुण की पत्नी पोली देवी की मौत हो गई।

अन्य घायलों में ऊषा रानी पत्नी स्वर्ण सिंह, रमेश लाल पुत्र राम लाल और सुरेंद्र शामिल हैं। जिस समय रेंजरों ने गोलाबारी की, उस दौरान कई लोग खेतों में थे।

रेंजरों ने गडखाल, माला वेला, न्यू कानाचक्क, ओल्ड कानाचक्क चौकियों को निशाना बनाया। कानाचक्क में भी मोटार्र के तीन गोले खेतों में गिरे। करारा जवाब मिलने के बाद शाम करीब चार बजे रेंजरों ने गोलाबारी बंद की। इसके बाद करीब छह बजे फिर से रुक-रुक कर नापाक हरकत शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें