जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से आज सुबह तड़के एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक बीएसएफ का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया।
पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार को करीब 9 बजे के आसपास अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। भारत की ओर से पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य नागरिक भी घायल हुए है। घायलों को जम्मू जीएमसी में लाया गया है।