फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर पांच किमी तक खाली करवाए जा रहे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों का माकूल जवाब दे रही बीएसएफ और सेना ने बार्डर से पांच किलोमीटर अंदर तक के गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। इसकी जद में कठुआ क्षेत्र में सीमा के 57 और सांबा और जम्मू क्षेत्र के कुल सौ से अधिक गांवों को खाली करवाया गया है।
विज्ञापन


जिसके चलते 50 हजार से ज्यादा प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया गया है। जबकि इससे पूर्व एक किलोमीटर तक के क्षेत्र के ही गांव और रिहायशी इलाकों को खाली करवाया गया था।

सेना और बीएसएफ सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी है। अधिकतर ग्रामीणों को सरकारी इमारतों और स्कूल कालेज में ठहराया जा रहा है। दूसरी ओर इतने बड़े पैमाने पर लोगों को सीमा से हटाने के बाद इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि पाक द्वारा लगातार की जा रही फायरिंग के मामले में भारतीय सुरक्षाबल अब और कड़ी कार्रवाई की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

50 हजार की आबादी को सुरक्षित निकाला

इसलिए सीमा से सटी हजारों की आबादी को सुरक्षित स्‍थानों में पहुंचा जा रहा है, ताकि आमने-सामने की फायरिंग के दौरान आम नागरिकों को कोई दिक्‍कत न उठानी पड़े।

साफ है कि पाकिस्तान से हो रही लगातार फायरिंग और केन्द्रीय नेतृत्व की खुली छूट की हरी झंडी मिलने के बाद अब भारतीय सुरक्षाबलों ने आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है।

हालांकि गत रात्रि से पाकिस्तान की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है, लेकिन भारतीय खेमा अपनी पूरी तैयारी करके चल रहा है। माना जा रहा है कि सेना ने भी इसके लिए कमर कस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें