फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः LoC और IB पर स्थित भारतीय चौकियों को निशाना बना पाक ने दागे गोले, जवान घायल

Sat, 10 Mar 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी और आईबी पर गोलाबारी कर भारतीय पोस्टों को निशाना बनाया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में गोलाबारी में एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन


उड़ी सेक्टर के जाने पीर बाबा पोस्ट पर पाक की भारी गोलाबारी में सेना की 17 जाट का जवान परमवीर सिंह घायल हो गया। उन्हें श्रीनगर के आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उड़ी के एसडीपीओ जावेद अहमद ने बताया कि उड़ी सेक्टर के माइक इलाके में तड़के करीब 4:30 बजे से पाकिस्तान ने करीब आधे घंटे तक फायरिंग की।

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पूर्व भी पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर के हथलंगा, सिलिकूट, चुरुंडा समेत करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों को निशाना बनाया था। तब स्थानीय लोगों को अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर कई दिनों तक रहना पड़ा था। 
विज्ञापन


वहीं, पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से माल्टी और कलसान क्षेत्र में फारवर्ड पोस्ट को निशाना बनाकर छोटे और भारी हथियारों से गोलाबारी की गई। मोर्टार भी दागे गए। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

जम्मू जिले में कानाचक्क अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाक ने छोटे हथियारों से गोलाबारी की। शुक्रवार दोपहर बाद पाकिस्तान ने मोहम्मद असलम पोस्ट से बीएसएफ की न्यू कानाचक्क पोस्ट को निशाना बनाया। इसके चलते वहां चल रहे काम को बंद करा दिया गया। 

गोलाबारी में 21 की जा चुकी है जान
इस साल पाक की गोलाबारी में 21 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 12 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं। बुधवार को राजोरी जिले के सुंदरबनी, केरी तथा जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के खौड़ इलाके में पाक ने गोलाबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें