जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने बड़ा एलान किया है। जो भी हमले में शामिल आतंकियों की जानकारी देगा उसे 20 लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने जानकारी साझा करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं। आतंकियों से जुड़ी सूचना, 9596777666, 9596777669 या फिर ई-मेल dpoanantnag-jk@nic.in पर भेज सकते हैं।
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
पहलगाम हमले की टीआरएफ ने ली है जिम्मेदारी
हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ 16 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: सैलानी बोले- जहां से लौटने की गारंटी न हो, वहां कैसे ले जाएं अपने परिवार; 90% बुकिंग कैंसिल