Jammu and Kashmir Encounter in Baramulla: बारामूला में आज दो से तीन आतंकवादियों ने एलओसी पर घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना के अनुसार, 23 अप्रैल को दो से तीन आतंकवादियों ने बारामूला में सरजीवन सामान्य क्षेत्र के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की।
आतंकवादियों ने भी जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध से संबंधित अन्य सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।