फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना किराया वसूल रहे आटो चालक

Sun, 28 Dec 2014 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चलने वाले आटो वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं। चालकों ने आटो के मीटरों को बंद कर रखा है। इसकी वजह से यात्रियों से अपनी मर्जी का किराया लिया जा रहा है। इसकी वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


हर रोज किराए को लेकर यात्रियों और आटो चालकों में तीखी बहस हो रही है। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट से चलने वाले अधिकतर आटो रिक्शा में मीटर बंद हैं। रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक जाने के लिए आटो चालक दो से तीन सौ रुपये वसूल रहे हैं। रेलवे स्टेशन से आने वाने संजीव रैना ने बताया कि बिक्रम चौक तक छोड़ने के लिए आटो चालक ने 150 रुपये मांगे।

हर एक आटो चालक का अपना किराया है। यदि मीटर चल रहे हों तो उसके हिसाब से किराया लिया जाए। आटो चालकों और यात्रियों के बीच इसको लेकर कई बार झगड़ा हो जाता है। आटो चालक पहले मीटर के चलने की बात कहकर यात्रियों को बिठा लेते हैं, फिर थोड़ी दूरी पर पहुंचने पर मीटर के बंद होने की बात कहकर धोखा दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें