फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार ने दी नेट की परीक्षा

Sun, 28 Dec 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए जम्मू में बनाए गए सभी चौदह परीक्षा केंद्रों में नौ हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को करीब 55 विषयों के लिए यह परीक्षा हुई थी। परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर मिलाजुला रहा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इसके अलावा गांधीनगर राजकीय महिला कालेज, एमएएम कालेज, जीजीएम साइंस कालेज, कामर्स कालेज, राजकीय डिग्री कालेज पलौड़ा, राजकीय महिला कालेज परेड, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परेड, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी में भी परीक्षा हुई।

नेट परीक्षा के संयोजक प्रो. नरेश पादा ने बताया कि पहली बार सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एक्जामिनेशन) को यह परीक्षा आयोजित कराने का दायित्व सौंपा गया था। इस बार 11,160 में से 9 हजार 67 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी में परीक्षा देकर मनमीत ने बताया कि मैनेजमेंट विषय से उन्होंने परीक्षा दे है। पिछले साल की तुलना में इस बार कुछ कठिन पेपर रहा।  पिछले साल यूजीसी के तहत परीक्षा हुई थी लेकिन इस बार सीबीएसई की ओर। इतिहास विषय की सोनिया ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा।

अंग्रेजी विषय की हेमलता ने भी ऐसा ही कहा। मास कम्युनिकेशन विषय से पहली बार नेट परीक्षा देकर निकलीं आकांक्षा ने बताया कि पेपर अच्छा रहा। अंग्रेजी विषय से परीक्षा में बैठने वाली पायल शर्मा ने पेपर अच्छा होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


राजोरी से नेट परीक्षा देने पहुंचीं अफीफा फिरदौस ने बताया कि उनका विषय अंग्रेजी है और अच्छा पेपर हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें