फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओवरचार्जिंग रोकने के लिए ऑटो में मीटर और ई-रिक्शा में किराया सूची होगी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालु ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी का शिकार न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू की है। ओवरचार्जिंग को रोकने के लिए अब सभी ऑटो में मीटर और ई-रिक्शा में किराया सूची अनिवार्य होगी। इसके लिए परिवहन विभाग जल्द जागरूकता व कार्रवाई अभियान शुरू करेगा। नई व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। रेलवे स्टेशन, यात्रा पंजीकरण केंद्र व आधार शिविर के आसपास विशेष टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालु ओवरचार्जिंग का सबसे ज्यादा शिकार होते हैं। शहर की जानकारी न होने से चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। पिछले साल शिकायतें उपराज्यपाल तक पहुंची थीं। ऐसे में विभाग ने समय रहते तैयारियां शुरू की हैं। मई में यात्री वाहनाें का किराया तय किया गया था। विशेष ध्यान ई-ऑटो और ई-रिक्शा पर रहेगा। श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए आरटीओ और एआरटीओ के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं ताकि शिकायत पर कार्रवाई की जा सके।

अलग-अलग टीमें निगरानी करेंगी। ओवरचार्जिंग पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी। ई-ऑटो के लिए मीटर लगाने अनिवार्य है। यात्री वाहनों पर किराया सूची भी होनी चाहिए। सभी एआरटीओ व आरटीओ के संपर्क नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशेषपाल महाजन, परिवहन आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें