फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दोस्ती में बदला जेंडर और बनाए संबंध, अब थाने पहुंचा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो साल पहले लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से युवती बनी शख्स ने अपने ही पूर्व मित्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अदालत के निर्देश के बाद जानीपुर थाना पुलिस ने डंसाल निवासी आरोपी साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता और आरोपी की पहचान और दोस्ती उस समय हुई थी जब दोनों पुरुष के रूप में साथ रहते थे। करीब दो वर्ष पहले शिकायतकर्ता ने जेंडर बदलवा लिया और वह युवती बन गई। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

युवती का आरोप है कि आरोपी लगातार शादी करने का वादा करता रहा और इसी झांसे में रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने का वक्त आया तो आरोपी अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया। इस कारण उसे न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जानीपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ विक्रम शर्मा ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से कड़ियों को जोड़ रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें