जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक से सटे आफताब मार्केट में बुधवार को 2० से अधिक दुकानों को यह कहते हुए सील कर दिया कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि 2.7 कनाल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, जहां 20 से अधिक दुकानें बनाई गई थीं। अधिकारी ने कहा, "अधिकारियों को आफताब मार्केट में जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में एक शिकायत मिली थी, जहां 20 से अधिक दुकानें खड़ी की गई थीं और अवैध कब्जा करने वालों को बेदखली का नोटिस भी दिया गया था, लेकिन वे खाली करने में विफल रहे, जिसके बाद हमने दुकान को सील करना शुरू कर दिया।"
वहीं, इस बीच दुकानदारों ने यह दावा करते हुए विरोध किया कि वे श्रीनगर नगर निगम को किराए का भुगतान कर रहे हैं, हालांकि, अधिकारियों ने इसका खंडन किया है।