रामबन के एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी रामबन ने यह आदेश जारी किया है। एसपी मोहिता शर्मा के आदेशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक (डीकेआर) रेंज मुख्यालय बटोत की सूचना पर एसएचओ रामबन संदीप चाडक, पीएसआई मुदस्सिर अहमद और कांस्टेबल मुबशिर अहमद को निलंबित किया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीपीओ गूल निहार रंजन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सप्ताह के भीतर वह मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे।