फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: कनाल और तवी नहर का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क-फुटपाथ व वर्टिकल गार्डन समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी 

Mon, 25 Oct 2021 12:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मंदिरों के शहर में आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ग्रीन स्पेस बनाने की योजना भी है 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में बाग-ए-बाहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के कनाल और तवी नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इस पर काम हो रहा है। यहांपर पार्क, फुटपाथ, ग्रीन स्पेस, लाइट, वटिकल गार्ड समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ऐसा पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पर डीपीआर तैयार हो गई है। अब काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। रणवीर नहर भवगती नगर से गुजरती है। वहीं तवी नहर त्रिकुटा नगर और अन्य स्थानों से गुजरती है। यहां पर रोजाना काफी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने से यहां पर और ज्यादा लोगों को आकर्षित करने की योजना है।

मौजूदा समय में नहर के किनारों में काम नहीं हो पाया है। कुछ जगहों में ही पार्क सुविधा है। इसके अलावा शहर में गुजरने वाली सब नहरों के किनारे विकास होगा। यहां पर ग्रीन स्पेस बनाए जाएंगे। इस पर एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। स्मार्ट सिटी के डिप्टी सीईओ हितेश गुप्ता ने कहा कि कनाल और तवी नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण होगा। यहां पर पार्क, फुटपाथ, ग्रीन स्पेस, लाइट और वर्टिकल गार्डन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें