फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगराता रोकने पर मच गया बवाल

Sat, 04 Oct 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शीनगर के ओल्ड रौलकी इलाके में वीरवार की रात जगराता रोकने से भड़के क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार सुबह सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरे लोगों ने मोहल्ले की एक डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि डाक्टर ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर जबरन जगराते को रुकवाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


बख्शीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की है। वहीं डाक्टर का कहना है कि बिना अनुमति के उनके घर के बाहर ऊंची आवाज में जानबूझकर लाउड स्पीकर लगाकर उन्हें तंग किया गया। मोहल्ले के कुछ शरारती तत्वों ने उनके बरामदे में पत्थर फेंक कर एक एसी को नुकसान पहुंचाया और नारेबाजी की, जिससे बाद उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ा।

मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार सुबह दस बजे बख्शीनगर थाने के थोड़ा आगे रास्ता बंद कर टायर जला दिए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान भारी पुलिस बल को बुला लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में वीरवार की रात महामाई के जागरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिसकर्मी सीधे स्टेज पर चढ़ गए और जागरण को बंद करवा दिया, जिसके बाद सुबह होते ही मोहल्ले वालों ने मोर्चा खोल दिया। दोपहर बारह बजे प्रदर्शनकारियों की ओर से डाक्टर के खिलाफ शिकायत देने के बाद ही प्रदर्शन बंद किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें