फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए शिक्षकों का प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छह महीनों से वेतन जारी नहीं होने से गुस्साए सर्व शिक्षा अभियान के तहत नियुक्त शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। आर्रईटी टीचर्स फोरम, जेएंडके टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और जेएंडके यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के झंडे तले हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि वह त्योहारों के मौकों पर भी सर्व शिक्षा स्कीम के अंतर्गत लगे शिक्षकों का वेतन जारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, जसमीत सिंह मदान, बुआ दित्ता, ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री से अपील की है कि वह मामले में हस्तक्षेप करें, ताकि सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों को राहत मिल सके। इस अवसर पर डीए की लंबित दो किश्तों जो 17 फीसदी डीए की है, उन्हें जल्द जारी करने की मांग भी की गई। इस दौरान रमेश शर्मा, प्रीत दत्ता, अमित कुमार, शाम शर्मा, इरफान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें