फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं के लिए एक माह में तैयार हो साझा डिजिटल मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में सभी सरकारी सेवाओं के लिए एक माह में साझा डिजिटल मंच तैयार किया जाए। यह निर्देश सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने वीरवार को डिजिटल जम्मू कश्मीर कार्यक्रम की कार्यकारी समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कमेटी के सदस्यों से कहा कि नागरिक एक मंच पर सभी सरकारी सेवाओं की जानकारी हासिल कर सकें, इसके लिए यूजर मैत्री कवायद को पूरा करने का काम तेजी से पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुभाषी पोर्टल होना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ हासिल हो पाए। इस अवसर पर प्रधान सचिव को बताया गया कि जेएंडके पब्लिक सर्विसेज गारंटी एक्ट के तहत सभी सेवाओं को नियामक किया जा रहा हैं। पोर्टल के लागू होने के साथ यूजर्स को जन परिचय पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। बैठक में आईटी सचिव प्रेरणा पुरी, एनआईसी के उप निदेशक, आईआईटी जम्मू के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें