फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारक मंडी के जनाना महल में पीपीपी मोड पर बनेगा हेरिटेज होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी के जनाना महल कांप्लेक्स में पीपीपी मोड पर हेरिटेज होटल का निर्माण किया जाएगा। मुबारक मंडी हेरिटेज सोसाइटी की ओर से उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को मंगलवार को इसके निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन

मुबारक मंडी हेरिटेज सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप राज्यपाल ने मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी। उपराज्यपाल ने मुबारक मंडी के विभिन्न खंडों के कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के लिए कहा। बताया कि मुबारक मंडी का जीर्णोद्धार होने से यह जम्मू में पर्यटन का केंद्र बनेगी। मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी ने मुबारक मंडी के जनाना महल कांप्लेक्स में पीपीपी मोड पर हेरिटेज होटल बनाने के प्रस्ताव से अवगत करवाया। बैठक में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, संस्कृति सचिव सरमद हफीज, मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव राहुल पांडे, निदेशक पर्यटन विवेकानंद राय आदि मौजूद रहे।
चूड़ामणि संस्कृत संस्था की पुस्तक का विमोचन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रकृति, वैदिक और जैविक खेती ग्रामीण उद्यमिता का नया स्वरूप का नामक पुस्तक का विमोचन राजभवन में किया। पुस्तक का प्रकाशन चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसोहली (कठुआ) ने किया है। चूड़ामणि संस्कृत संस्थान विश्वस्थली के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक उत्सव और स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के बाद पुस्तक को स्मारिका के रूप में जारी किया गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि चूड़ामणि संस्थान का जम्मू-कश्मीर संस्कृत में योगदान सराहनीय है। पुस्तक में देशभर के संस्कृत व कृषि विज्ञान के शोधार्थियों के शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इससे वैदिक फार्मिंग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर स्कॉस्ट के वीसी प्रो. जेपी शर्मा, संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. मदन मोहन झा, महंत रोहित शास्त्री, आचार्य महेंद्र उपाध्याय, आचार्य अभिषेक कुमार उपाध्याय, नितिन दोबालिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें