फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट: आज भी भारी बारिश की चेतावनी, कठुआ जिले में 130 एमएम बारिश से भारी नुकसान, दरिया में फंसे पांच लोग रेस्क्यू किए

Tue, 20 Jul 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कठुआ के उज्ज दरिया और तरनाह नाले की बाढ़ में पांच लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाला। हालांकि इस दौरान एक स्कूटी बाढ़ में बह गई। तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से कठुआ मेडिकल कॉलेज की एप्रोच रोड बह गई। 
विज्ञापन
झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले चौबीस घंटे में हुई तेज बारिश से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। कठुआ जिले में सबसे ज्यादा 130 एमएम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जम्मू संभाग में मकान ढहने, सड़कें बहने और पुलिया टूटने समेत कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में खराब मौसम के चलते लगातार दूसरे दिन हेलिकॉप्टर सेवा ठप रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भारी बारिश के आसार हैं, जिससे बाढ़, भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन


कठुआ के उज्ज दरिया और तरनाह नाले की बाढ़ में पांच लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित निकाला। हालांकि इस दौरान एक स्कूटी बाढ़ में बह गई। तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से कठुआ मेडिकल कॉलेज की एप्रोच रोड बह गई। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में रावी दरिया किनारे बनी झुग्गी झोंपड़ी की बस्ती जलमग्न हो गई। लोगों का सामान और कुछ मवेशी बह गए हैं, हालांकि झोंपड़ी में रह रहे लोगों ने भाग कर जान बचाई। उधमपुर जिले में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। यहां दो माह पहले बनाई गई पुलिया बाढ़ में बह गई। रविवार देर रात तेज बारिश से जम्मू शहर की कालिका कॉलोनी में नाले किनारे बने तीन मकानों की दीवारें ढह गईं। नाले में आई बाढ़ से कई मकानों की नींव को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे इन मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। जम्मू शहर से सटे इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।

कठुआ में हाईवे पुल का प्रोटेक्शन बेड बहा
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सहार खड्ड पर बनाए गए नए पुल का प्रोटेक्शन बेड बाढ़ में बह गया है। इससे पुल के एक पिलर पर खतरा मंडरा रहा है। हाईवे अथॉरिटी की टीम ने मौके का निरीक्षण कर अब मरम्मत कार्य के लिए ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। कठुआ जिले में सबसे ज्यादा 130 एमएम बारिश रिकार्ड की गई जबकि अनंतनाग में 60 एमएम, जम्मू जिले में 10 व कटड़ा में 10 एमएम पानी बरसा। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान में छह रउग्री की कमी आई है। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें